गरियाबंद के मैनपुर क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, सेमहरा पहाड़ी में नक्सली भागे
जिला गरियाबंद के थाना मैनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दर्रीपारा के सेमहरा पहाड़ी इलाके में आज गरियाबंद पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस बल के भारी पड़ने पर नक्सली अपना सामान छोड़कर घने जंगल और पहाड़ की आड़ लेकर भाग निकले।

🔹 घटना का विवरण
जिला मुख्यालय से लगभग 42 किलोमीटर दक्षिण में स्थित मैनपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा-सेमहरा पहाड़ी इलाके में यह मुठभेड़ हुई।
यह कार्रवाई जिला पुलिस गरियाबंद की ऑपरेशन ग्रुप (E-30) टीम द्वारा चलाए जा रहे विशेष नक्सल उन्मूलन अभियान के अंतर्गत की गई थी।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के दौरान सिटांडी-नगरी एरिया कमेटी के लगभग 06 से 08 नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना प्राप्त हुई थी।
सूचना पर कार्यवाही करते हुए जब E-30 टीम सर्चिंग पर निकली, तभी सेमहरा पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों ने पुलिस बल को देखते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस बल ने भी सावधानीपूर्वक जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई से दबाव में आए नक्सली अपने दैनिक उपयोग के सामान वहीं छोड़कर फरार हो गए।
मौके से नक्सलियों द्वारा उपयोग में लाई जा रही दैनिक सामग्रियां, नक्सल साहित्य और अस्थायी शिविर सामग्री जब्त कर नष्ट की गई हैं।

🔹 गरियाबंद पुलिस की अपील
गरियाबंद पुलिस ने सक्रिय नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।
हाल ही में 07 नवम्बर 2025 को सुनिल, अरीना, लुडरो, नंदनी, मल्लेश, विद्या, कांती सहित कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में वापसी की थी।
पुलिस की अपील है —
“जो भी नक्सली समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, वे गरियाबंद जिले के किसी भी थाना, चौकी या पुलिस कैंप में आत्मसमर्पण कर सकते हैं।”
संपर्क हेतु:
📞 नक्सल सेल, गरियाबंद — 94792-27805
