मिशन वात्सल्य के तहत ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

0
1.1

जिला कलेक्टोरेट के जनदर्शन सभा कक्ष में जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में बाल विवाह की रोकथाम, समाज में जनजागरूकता बढ़ाने और मिशन वात्सल्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि बाल विवाह न केवल बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि उनके भविष्य, स्वास्थ्य और शिक्षा पर गंभीर प्रभाव डालता है। इसलिए समुदाय, प्रशासन और सामाजिक संगठनों की संयुक्त जिम्मेदारी है कि बाल विवाह को पूरी तरह समाप्त किया जाए।

कार्यशाला में प्रतिभागियों को कानून, रिपोर्टिंग तंत्र, रोकथाम उपाय और समुदाय आधारित हस्तक्षेपों की जानकारी दी गई। जिला प्रशासन ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से सहयोग का आव्हान किया ताकि जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य को साकार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों