कबीरधाम पुलिस ने इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी और भड़काऊ पोस्ट डालने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

0

कबीरधाम। थाना लोहारा क्षेत्र के ग्राम भीबौरी के एक निवासी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि मोबाइल नंबर 7058432636 के धारक ने उनके इंस्टाग्राम आईडी का पासवर्ड हासिल कर लिया और उनकी फोटो पर अशोभनीय व आपत्तिजनक शब्द लिखकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। मामला गंभीर होने पर थाना लोहारा में अपराध क्रमांक 209/25 धारा 296, 299, 352 BNS तथा 65 आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धरमेंद्र सिंह (BPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम का नेतृत्व लोहारा थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा द्वारा किया गया।

तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल लोकेशन और लगातार शोधबीन के आधार पर टीम ने आरोपी सागर बारा पात्रे पिता रामचंद्र बारा पात्रे, उम्र 35 वर्ष, निवासी लकरगंज, नागपुर, को शांतिपूर्वक गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने शिकायतकर्ता की इंस्टाग्राम आईडी का पासवर्ड प्राप्त कर सामाजिक रूप से भड़काऊ टिप्पणी करने और शिकायतकर्ता की फोटो पर अभद्र शब्द लिखकर पोस्ट करने का कार्य किया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध सभी प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय, कवर्धा में प्रस्तुत किया गया।

इस कार्रवाई में ASI आशीष सिंह एवं प्रधान आरक्षक 381 शमशेर अली का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों