इंटर-डिस्ट्रिक्ट चेन स्नैचर गिरफ्तार: 6 लाख की सोने की चैन बरामद

0
24.1.1

पुलिस ने अंतर-जिला चेन स्नैचिंग के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई में 45 ग्राम सोने की चैन और लॉकेट सहित लगभग 6 लाख रुपये का कीमती माल बरामद किया गया है। यह गिरफ्तारी क्षेत्र में लगातार हो रही snatching वारदातों पर बड़ी रोक मानी जा रही है।

मुख्य बिंदु:

👉 लगभग 45 ग्राम सोने की चैन व लॉकेट, मूल्य करीब ₹6 लाख बरामद
👉 घटना में प्रयुक्त दो वाहन—HF Deluxe व Maestro—मूल्य लगभग ₹1 लाख ज़ब्त
👉 गैंग के कुल 04 सदस्य संदिग्ध, जिनमें से 01 आरोपी गिरफ्तार
👉 टाउनशिप, बिलोव्ड प्रिमाइसेस क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग का खुलासा

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में लगातार चेन स्नैचिंग की घटनाएं सामने आ रही थीं। पीड़ितों की शिकायतों और CCTV फुटेज के आधार पर एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और फील्ड इनपुट के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में चोरी का सोना और वारदात में प्रयुक्त HF Deluxe बाइक तथा Maestro स्कूटर जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार गैंग के बाकी तीन सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही अन्य गिरफ्तारियाँ भी संभव हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहत का माहौल है और नागरिकों ने तेज एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों