सूरजपुर पुलिस की नई आपराधिक कानून प्रदर्शनी का शुभावलोकन: राज्याध्यक्ष किरण सिंहदेव बोले—“दंड से न्याय तक नया दौर”

0

सूरजपुर पुलिस द्वारा नए आपराधिक कानूनों में किए गए प्रावधानों और बदलावों को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से कोतवाली परिसर में एक व्यापक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का अवलोकन राज्याध्यक्ष किरण सिंहदेव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और संगठन मंत्री पवन साई सहित कई जनप्रतिनिधियों ने किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने नए कानूनी ढांचे को “दंड से न्याय की दिशा में नया युग” बताया।

अतिथियों ने प्रदर्शनी में रखे विभिन्न मॉड्यूल्स का निरीक्षण करते हुए ज़ीरो एफआईआर, ई-एफआईआर, महिला और बाल सुरक्षा, साइबर संरक्षण तथा तकनीक आधारित न्याय प्रणाली जैसे पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। प्रदर्शनी में नए सुधारों को वास्तविक उदाहरणों और डिजिटल मॉडल्स के माध्यम से प्रस्तुत किया गया था, जिसे अतिथियों ने विशेष रूप से सराहा।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि नया आपराधिक कानून न्याय प्रणाली को अधिक तेज, सरल और जनहितकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने इसे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को और मजबूत करने वाला प्रावधान बताया। वहीं राज्याध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि नए कानूनों के बदलाव न्याय प्रक्रिया में सकारात्मक प्रभाव ला रहे हैं और यह प्रदर्शनी जनता के लिए बेहद उपयोगी है।

संगठन मंत्री पवन साई ने कहा कि सूरजपुर पुलिस का यह प्रयास सराहनीय है, क्योंकि ऐसे आयोजनों से आम नागरिकों को नए प्रावधानों की स्पष्ट समझ मिलती है और इससे न्याय व्यवस्था में पारदर्शिता भी बढ़ती है। DIG एवं SSP सूरजपुर ने बताया कि यह प्रदर्शनी छात्रों, अधिवक्ताओं, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और आम जनता को नए कानूनों के बारे में जागरूक करने का माध्यम बनेगी और पुलिस-जनसम्पर्क को और मजबूत करेगी।

कार्यक्रम में कलेक्टर सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पुलिस की इस पहल की प्रशंसा की और इसे एक जागरूकता-उन्मुख महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों