“नशे में गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती! बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट ने ठोका ₹35 हजार का जुर्माना”

0
2 jan 9

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भाटापारा ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वाहन चालकों को पकड़ा है।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच के दौरान तीन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाए गए। सभी मामलों को विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां माननीय न्यायालय ने दोषी चालकों पर कुल ₹35,000 का अर्थदंड लगाया।

कार्रवाई के दौरान दो मामलों में नशे में वाहन चलाने पर ₹10,000-₹10,000 का जुर्माना लगाया गया, जबकि एक अन्य मामले में चालक को ₹15,000 का आर्थिक दंड भुगतना पड़ा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे में ड्राइविंग न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह आम नागरिकों की जान के लिए भी गंभीर खतरा है।

पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और शराब पीकर वाहन चलाने जैसी लापरवाही से बचें। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ऐसी सघन जांच और कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों