गरियाबंद पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई! 99.77 लाख की अवैध धान जब्ती, 66 मामलों में 62 वाहन सीज

0

गरियाबंद जिले में बाहर से अवैध रूप से धान लाकर बेचने वालों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पिछले एक माह 27 दिनों में गरियाबंद पुलिस ने 66 अलग-अलग मामलों में 3186.25 क्विंटल धान जब्त किया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 99 लाख 77 हजार 375 रुपये बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सीमावर्ती चेक पोस्टों पर तैनात बल द्वारा डिगर राज्य से आने वाले अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार की समर्थन मूल्य योजना के तहत धान की खरीदी केवल पंजीकृत किसानों से निर्धारित खरीदी केंद्रों पर ही की जा सकती है, इसके बावजूद अवैध धान कारोबार की कोशिशें लगातार सामने आ रही हैं।

इसी कड़ी में 04 व 05 जनवरी 2026 को थाना देवभोग, अमलीपदर और पिपरछेड़ी पुलिस द्वारा कुल 08 अलग-अलग कार्रवाइयों में 555 कट्टा (226 क्विंटल) धान, जिसकी कीमत लगभग 7 लाख 600 रुपये है, जब्त किया गया। इन कार्रवाइयों में कुल 08 चारपहिया वाहन भी जब्त किए गए।

थाना देवभोग क्षेत्र में मुखबिर सूचना पर अलग-अलग स्थानों से कई बोलेरो पिकअप और ट्रैक्टरों में भरा अवैध धान पकड़ा गया। वहीं थाना अमलीपदर और थाना पिपरछेड़ी क्षेत्र में भी ओडिशा से लाए जा रहे धान को जब्त कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया।

लगातार चलाए गए विशेष अभियान के तहत अब तक 62 चारपहिया वाहन और 04 लावारिस वाहनों से कुल 7448 कट्टा (3186.25 क्विंटल) धान जब्त किया जा चुका है। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए धान को संबंधित विभाग के सुपुर्द किया गया है।

गरियाबंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान परिवहन और बिक्री के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा


📊 कुल जब्ती का विवरण

  • 🔹 कुल प्रकरण – 66
  • 🔹 कुल धान – 7448 कट्टा (3186.25 क्विंटल)
  • 🔹 कुल मूल्य – ₹99,77,375
  • 🔹 जब्त वाहन – 62 चारपहिया + 04 लावारिस

🚛 04–05 जनवरी 2026 को जब्त वाहन

1️⃣ बोलेरो पिकअप OD-08-S-9498 – 60 कट्टा (थाना देवभोग)
2️⃣ बोलेरो पिकअप CG-19-BJ-8085 – 60 कट्टा (थाना देवभोग)
3️⃣ बोलेरो पिकअप CG-14-MP-3954 – 60 कट्टा (थाना देवभोग)
4️⃣ बोलेरो पिकअप CG-07-BJ-6803 – 60 कट्टा (थाना देवभोग)
5️⃣ बिना नंबर के 02 ट्रैक्टर – 140 कट्टा (थाना देवभोग)
6️⃣ ट्रैक्टर CG-04-VM-1656 – 80 कट्टा (थाना अमलीपदर)
7️⃣ इंट्रा पिकअप CG-05-AU-0140 – 95 कट्टा (थाना पिपरछेड़ी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों