रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़! 4 गिरफ्तार, 80 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त

0
10 jan 3

रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में नकदी व अन्य सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों से 50.35 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं। इसके अलावा सट्टेबाजी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरणों सहित कुल लगभग 80 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति भी पुलिस ने सीज की है।

जांच में सामने आया है कि यह गिरोह इंटरनेट और मोबाइल ऐप्स के माध्यम से अवैध सट्टेबाजी का नेटवर्क चला रहा था। आरोपी शहर के अलग-अलग इलाकों से ग्राहकों को जोड़कर बड़े पैमाने पर पैसे का लेन-देन कर रहे थे।

रायपुर पुलिस ने बताया कि इस तरह के ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि आर्थिक अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों