ओडिशा से महाराष्ट्र जा रही 950 किलो गांजे की खेप पकड़ी गई, महासमुंद पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

0

महासमुंद जिले में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और कोमाखान थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा एक ट्रक गांजे से भरा हुआ पकड़ा गया, जिसमें करीब 950 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने इस कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से राज्यों के बीच गांजे की तस्करी में संलिप्त थे और ट्रक के जरिए बड़ी खेप को गंतव्य तक पहुंचाने की फिराक में थे।

सूचना के आधार पर ANTF और कोमाखान पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर ट्रक को रोका और तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की मात्रा को देखते हुए इसे जिले की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। महासमुंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों