Shiva Book ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, खैरागढ़ पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

0

खैरागढ़ जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए Shiva Book Online Betting App से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब ₹4.98 लाख मूल्य की सामग्री जब्त की है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से मोबाइल ऐप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा संचालन कर रहे थे। सूचना मिलने पर खैरागढ़ पुलिस की टीम ने सुनियोजित तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप और नकद राशि बरामद की, जिनका उपयोग ऑनलाइन सट्टेबाजी के संचालन में किया जा रहा था। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.98 लाख बताई गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी जैसे अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे इस तरह के अवैध ऐप्स और गतिविधियों से दूर रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों