बोरतलाव में युवक पर जानलेवा हमला: 7 आरोपी गिरफ्तार, वैगनआर कार और धारदार हथियार जब्त

0

बोरतलाव। थाना बोरतलाव क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गंभीर वारदात में चिखली क्षेत्र के चार युवकों की संलिप्तता भी सामने आई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने आपसी रंजिश के चलते युवक पर धारदार हथियार से हमला किया। घटना के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार, लोहे का धारदार हथियार (तब्बल) तथा 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बोरतलाव, चिखली और छुरिया थाना क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की हिंसक घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और अपराधियों में भय बना रहे।


👤 गिरफ्तार आरोपी

  1. उदय नेताम पिता स्व. गुलाब नेताम, उम्र 56 वर्ष, निवासी बुढ़ानछापर, थाना बोरतलाव
  2. पंकज साहू पिता हीरालाल साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 01, बोरतलाव
  3. योगेश कोर्राम पिता शत्रुहन कोर्राम, उम्र 31 वर्ष, निवासी मक्काटोला, ओपी चिचोला, थाना छुरिया, जिला राजनांदगांव
  4. विकाश गोण्डाने पिता राजेश गोण्डाने, उम्र 20 वर्ष, निवासी रामनगर, ओपी चिखली, थाना कोतवाली
  5. जाफर खान पिता अफजल खान, उम्र 34 वर्ष, निवासी रामनगर वार्ड नं. 07, ओपी चिखली, थाना कोतवाली, राजनांदगांव
  6. बंटी साहू पिता गणेश साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी गठुला भेड़ीकला, ओपी चिखली, थाना कोतवाली, राजनांदगांव
  7. हर्षित निषाद पिता नोवेन्द्र निषाद, उम्र 33 वर्ष, निवासी मुदलियार कॉलोनी स्टेशन पारा, ओपी चिखली, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव

🧾 जप्त सामग्री

  • घटना में प्रयुक्त एक वैगनआर कार
  • लोहे का धारदार हथियार (तब्बल)
  • मोबाइल फोन – 6 नग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों