ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान: नो-पार्किंग में खड़े 81 वाहनों पर कार्रवाई, क्रेन से हटाए गए वाहन

0
9 feb 333

शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न इलाकों में सर्विस रोड और कॉमन रोड पर नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्रवाई की गई।

ट्रैफिक पुलिस ने अग्रवाल ट्रांसपोर्ट तिराहा से अग्रवाल ट्रांसपोर्ट, ओल्ड बस स्टैंड चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, रेलवे स्टेशन रोड, भगत सिंह चौक, महावीर चौक, गुरुद्वारा चौक, न्यू बस स्टैंड, अंबेडकर चौक से मनकामना होते हुए आर.के. नगर चौक तक सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान आम सड़क पर खड़े वाहनों को लॉक कर तथा क्रेन की मदद से हटाकर मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान कुल 81 वाहनों पर नो-पार्किंग में खड़े होने के कारण कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि सर्विस रोड पर अवैध पार्किंग से आम यातायात बाधित होता है और इससे नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है, इसी को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है।

ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी ताकि शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके।

ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सर्विस रोड या अन्य प्रतिबंधित स्थानों पर वाहन पार्क न करें। वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल या सफेद लाइन के भीतर ही खड़े करें। फ्लाईओवर के नीचे वाहन पार्क करने से भी बचें ताकि आम लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो।

इसके साथ ही शहर के व्यापारियों से भी अपील की गई है कि मालवाहक वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित समय के अनुसार ही करें। ट्रैफिक नियमों का पालन कर स्वयं भी असुविधा से बचें और दूसरों को भी परेशानी न होने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों