एसपी अंकिता शर्मा का औचक निरीक्षण: थाना मोहारा में व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

0
10 feb 1.1

रायगढ़/राजनांदगांव जिले में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने थाना मोहारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की संपूर्ण कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण, अनुशासन व्यवस्था एवं पुलिस रजिस्टरों की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, रखरखाव और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से सीधा संवाद कर उनकी कार्य परिस्थितियों, अनुभवों और समस्याओं की जानकारी ली, साथ ही कार्य निष्पादन को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

एसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस नियमों और मूल सिद्धांतों के अनुरूप सभी रजिस्टरों को सुव्यवस्थित, अद्यतन और नियमित रूप से संधारित रखने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों की पारदर्शिता और अनुशासन पुलिस व्यवस्था की मजबूत नींव होती है।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर चलाए जा रहे “संवाद” अभियान को और सशक्त करने पर जोर दिया। उन्होंने आम नागरिकों से निरंतर संपर्क बनाए रखने, अपराध रोकथाम, नागरिक अधिकारों, यातायात नियमों एवं साइबर अपराधों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने थाना स्टाफ के मनोबल, समर्पण और कार्य के प्रति निष्ठा की सराहना करते हुए पूरे स्टाफ को अधिक संवेदनशीलता, जागरूकता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुमेंद्र खरे सहित थाना मोहारा का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों