नाबालिग से शादी कर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कबीरधाम पुलिस ने भेजा जेल

0
9.11

कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग से शादी कर उसके साथ अन्याय करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर जिले में महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल, अमित पटेल और एसडीओपी पंडरिया भूपत सिंह धनेश्री के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने इस मामले में कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार 11 फरवरी 2026 को पंडरिया थाने में एक नाबालिग लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की और लड़की की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई।

जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विक्रम सारथी, निवासी सारथी मोहल्ला पंडरिया, उसे अपने साथ ले गया था और उससे शादी कर ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों