मध्यप्रदेश में अवैध अफीम खेती पर बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ से ज्यादा की फसल जब्त

0
10.6.3

मध्यप्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पिछले एक सप्ताह के दौरान पुलिस ने छतरपुर, टीकमगढ़ और दमोह जिलों में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध अफीम की फसल जब्त की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई के दौरान कुल 7890 किलोग्राम अफीम की फसल बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में करीब 1140 किलोग्राम अफीम की फसल बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 70 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं टीकमगढ़ जिले के दिगोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने करीब 419 किलोग्राम अफीम की फसल जब्त की, जिसकी कीमत 45 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

इसी तरह दमोह जिले में भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6331 किलोग्राम अवैध अफीम फसल को नष्ट कर जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 89 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर ही अवैध रूप से उगाई गई फसल को उखाड़कर जब्त किया।

इन सभी मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राज्य में अवैध मादक पदार्थों का उत्पादन, संग्रहण, परिवहन और तस्करी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों