धमतरी में जुआ पर बड़ी कार्रवाई, 8 जुआरी गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त

0
17.8.1

धमतरी जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भखारा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जुआ खेलते हुए 8 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपियों को पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआरियों के पास से 52 ताश के पत्ते बरामद किए। इसके अलावा उनके कब्जे से नकदी सहित कुल करीब 4 लाख 20 हजार रुपये मूल्य का सामान जब्त किया गया।

जब्त सामग्री में 06 मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, TVS XL वाहन और 08 मोबाइल फोन शामिल हैं, जिनका उपयोग जुआ गतिविधि में किया जा रहा था।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों