25 किलो डोडाचूरा पाउडर के साथ आरोपी गिरफ्तार! जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई में नशे का भंडाफोड़

0

रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 25 किलो से अधिक डोडाचूरा पाउडर बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने घर में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखा हुआ है। सूचना के आधार पर टीम ने महू-नीमच रोड स्थित एक मकान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 25 किलो 02 ग्राम डोडाचूरा पाउडर बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके से आरोपी एजाज खान को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है, जिसमें मादक पदार्थ के स्रोत और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और नकद राशि भी जब्त की है। कुल जब्त संपत्ति की कीमत करीब 58 हजार 700 रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों