सरेआम हथियार लहराने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार! धमतरी पुलिस ने पिस्टल और 11 कारतूस किए जब्त

0
m27.8

धमतरी जिले में पुलिस ने अवैध हथियार रखने और सार्वजनिक स्थान पर लहराने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पकड़ा गया आरोपी हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है, जो पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रह चुका है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैला रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ सोनी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे हथियार के स्रोत एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों