सीएम विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के विजन में बड़ी सफलता: 1 लाख का इनामी माओवादी बिजलू मण्डावी ने किया सरेंडर, IG सुंदरराज की अहम भूमिका

0
a1.3.1

नारायणपुर — छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री (गृह) विजय शर्मा के नेतृत्व में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 1 लाख रुपये का इनामी माओवादी बिजलू मण्डावी ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए एसपी रॉबिन्सन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इस अभियान में आईजी सुंदरराज की भी अहम भूमिका रही है।

“माड़ बचाओ अभियान” के तहत पुलिस, डीआरजी, आईटीबीपी और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के दौरान अब तक 59 हथियार बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही 1856 जिंदा राउंड सहित कुल 1908 राउंड और भारी मात्रा में आईईडी व अन्य विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई है।

राज्य सरकार की सख्त नीति और प्रभावी रणनीति के चलते माओवादी संगठन कमजोर पड़ रहा है। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री (गृह) के निर्देशन तथा आईजी सुंदरराज की मॉनिटरिंग में चल रहे अभियानों का असर अब साफ दिखाई दे रहा है, जहां बड़ी संख्या में माओवादी आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 302 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं 270 हथियार भी बरामद किए गए हैं, जो नक्सल नेटवर्क पर पुलिस की मजबूत पकड़ को दर्शाता है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह सफलता सरकार की रणनीति, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई और जमीनी स्तर पर लगातार ऑपरेशन का परिणाम है। आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे ताकि राज्य को पूरी तरह नक्सल मुक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों