आधी रात पुलिस का बड़ा एक्शन! ग्वालियर में कॉम्बिंग गश्त से मचा हड़कंप, 191 वारंटी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर 19/20 अप्रैल 2026 की दरमियानी रात शहर और ग्रामीण थाना क्षेत्रों में देर रात तक सघन कार्रवाई की गई।
इस विशेष अभियान में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने भारी पुलिस बल के साथ संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर फरार आरोपियों, वारंटियों, गुण्डों और हिस्ट्रीशीटरों की तलाश की। पुलिस टीमों ने बदमाशों के घरों, होटल-लॉज, धर्मशालाओं, ढाबों और बैंक एटीएम क्षेत्रों की भी जांच की।
🔴 कॉम्बिंग गश्त की बड़ी कार्रवाई
- 105 स्थाई वारंट और 86 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 191 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया
- 270 गुण्डा एवं हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग की गई
- संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों और मुंह ढंककर चलने वाले दोपहिया चालकों की जांच

⚖️ अपराधों पर भी कार्रवाई
- थाना करहिया और मोहना में अवैध शराब के 01-01 प्रकरण दर्ज
- थाना ग्वालियर क्षेत्र में सट्टा का 01 मामला दर्ज
- विभिन्न थानों में धारा 107/116 जाफौ के तहत 06 प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयां
👮 पुलिस की सख्त चेतावनी
कॉम्बिंग गश्त के दौरान सक्रिय बदमाशों, जिला बदर आरोपियों और हाल ही में जेल से रिहा व्यक्तियों की भी जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने अपराधियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराध नियंत्रण और जनता में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
