बिलासपुर में अग्निशमन सेवा सप्ताह पर भव्य ‘फायर शो’, आग से बचाव का दिया गया लाइव प्रशिक्षण

0
a20.11

बिलासपुर। अग्निशमन सेवा सप्ताह (14 से 20 अप्रैल) के अवसर पर बिलासपुर के रिवरव्यू परिसर में नगर सेना एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य फायर शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को आग से बचाव, सतर्कता और आपदा के समय त्वरित कार्रवाई के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन दल द्वारा लाइव डेमो प्रस्तुत कर आग लगने की स्थिति में बचाव एवं नियंत्रण के प्रभावी तरीकों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने भी सहभागिता करते हुए सुरक्षा उपायों की जानकारी प्राप्त की।

अधिकारियों ने बताया कि छोटी-सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए आग से बचाव के लिए सतर्कता और पूर्व तैयारी बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम में अग्निशमन कर्मियों द्वारा गैस सिलेंडर, विद्युत उपकरण एवं अन्य संभावित आगजनी स्थितियों से सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में अग्निशमन एवं सुरक्षा सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों