ग्वालियर में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी चाचा को दबोचा

0
WhatsApp Image 2026-01-24 at 5.57.03 PM

ग्वालियर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घर के बाहर खेल रही बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी चाचा को पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल 2026 की सुबह बच्ची घर के बाहर मैदान में खेल रही थी। इसी दौरान रिश्ते में चाचा लगने वाला आरोपी उसे अपने खाली पड़े मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के परिजन द्वारा थाना पिछोर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने तुरंत अपराध क्रमांक 71/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एम/6 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस हरकत में

घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसडीओपी डबरा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी पिछोर उप निरीक्षक शिवम राजावत के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

मुखबिर सूचना पर दबोचा गया आरोपी

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पानी की टंकी के पास दफाई रोड क्षेत्र में भागने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी राहुल कुशवाह (23 वर्ष) निवासी पिछोर ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम के जवानों की अहम भूमिका रही। पुलिस की तत्परता से आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *