सूरजपुर पुलिस का बड़ा जनसेवा अभियान, 18 गांवों में लगा चलित थाना; शिकायतों का मौके पर समाधान

0

सूरजपुर। आम जनता को पुलिस सेवाएं गांव स्तर पर उपलब्ध कराने और शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से सूरजपुर पुलिस द्वारा जिले के 18 ग्रामों में चलित थाना आयोजित किया गया। इस पहल के तहत ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया तथा नागरिकों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर 27–28 अप्रैल 2026 को थाना-चौकी प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों ने गांवों में पहुंचकर सीधे नागरिकों से संवाद किया। अधिकारियों ने बताया कि चलित थाना का मुख्य उद्देश्य जनसेवा को आसान बनाना और लोगों को छोटी-मोटी शिकायतों के लिए थाने के चक्कर से बचाना है।

👮 गांव पहुंची पुलिस, तुरंत मिला समाधान

चलित थाना के दौरान ग्रामीणों की कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगी, बैंक फ्रॉड, म्यूल अकाउंट और ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग जैसे अपराधों से बचने की विस्तृत जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट एक साइबर ठगी है जिसमें फर्जी अधिकारी बनकर वीडियो कॉल के जरिए लोगों को डराया जाता है और पैसे ट्रांसफर करवाए जाते हैं। ग्रामीणों को ऐसे कॉल और मैसेज से सावधान रहने की सलाह दी गई।

📱 अभिव्यक्ति ऐप और सुरक्षा कानूनों की जानकारी

कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए बनाए गए अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी दी गई। साथ ही शासन की कल्याणकारी योजनाओं, कानूनी अधिकारों, प्राकृतिक आपदा राहत एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।

🚫 अवैध गतिविधियों पर सूचना देने की अपील

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अवैध शराब, नशा, जुआ एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर गुड सेमेटेरियन बनने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

पुलिस के इस अभियान से ग्रामीणों में उत्साह देखा गया और लोगों ने कानून व्यवस्था मजबूत करने में सहयोग देने का भरोसा जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों