रतलाम पुलिस में नई परंपरा शुरू: उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया सम्मानित

0

रतलाम पुलिस में उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा कर सराहनीय प्रदर्शन करने वालों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है।

इसी क्रम में 29 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गत सप्ताह उत्कृष्ट कार्य करने वाले 09 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक आनंद सोनी ने भी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में और अधिक समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

सम्मानित कर्मचारियों में कानून व्यवस्था बनाए रखने, चोरी के मामलों के खुलासे, यातायात प्रबंधन, शिकायतों के त्वरित निराकरण, जिला बदर कार्रवाई, रिकॉर्ड प्रबंधन, अवैध मादक पदार्थ प्रकरण के खुलासे, अपहृत बालक की सुरक्षित बरामदगी तथा अवैध हथियारों के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसे सम्मान कार्यक्रमों से पुलिस बल में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है। रतलाम पुलिस द्वारा भविष्य में भी साप्ताहिक समीक्षा एवं सम्मान की यह परंपरा लगातार जारी रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों