उजियारा अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्रेटा कार से 67 किलो से अधिक गांजा जब्त — यूपी से दो आरोपी गिरफ्तार
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे “उजियारा अभियान” के तहत जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना नरहरपुर क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि एक क्रेटा वाहन के माध्यम से भारी मात्रा में गांजा परिवहन किया जा रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की, लेकिन वाहन चालक ग्राम डिब्बीपानी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त कर मौके से फरार हो गया। तलाशी लेने पर वाहन से तीन बोरियों में कुल 67.380 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मामले में एनडीपीएस एक्ट एवं संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की लोकेशन उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मिली। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा तस्करी की बात स्वीकार की।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
▪️ संजीव कुमार (30 वर्ष), निवासी बदायूं (उ.प्र.)
▪️ अभिषेक साहू (32 वर्ष), निवासी बदायूं (उ.प्र.)
बरामद सामग्री
▪️ 67.380 किग्रा गांजा (कीमत ₹33.69 लाख)
▪️ क्रेटा वाहन (कीमत ₹10 लाख)
▪️ 02 अतिरिक्त नंबर प्लेट
कुल जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत ₹43.69 लाख आंकी गई है।
