बेमेतरा में मवेशी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: देवकर पुलिस ने 5 गौवंश समेत पिकअप वाहन जब्त, आरोपी गिरफ्तार
जिला बेमेतरा के चौकी देवकर पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अवैध रूप से गौवंश परिवहन कर रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन सहित पशुओं को सुरक्षित मुक्त कराया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक पिकअप वाहन में मवेशियों को अवैध तरीके से परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोककर जांच की, जिसमें 05 नग गौवंश (भैंस-पड़वा) भरे पाए गए।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पिकअप वाहन सहित कुल लगभग 5 लाख 76 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि के साथ संघर्षरत बालक भी घटना में शामिल पाया गया।
गिरफ्तार आरोपी —
- ईरसाद खान (22 वर्ष), निवासी चीमटोला, थाना लांजी, जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश)
- गोविन्द मरावी (70 वर्ष), निवासी बगदेही, थाना लांजी, जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश)

दोनों आरोपियों को 03 मई 2026 को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, वहीं विधि के साथ संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में पशु तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे अवैध कृत्यों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
