बेमेतरा के खिलाड़ियों का कमाल! राज्यस्तरीय किकबॉक्सिंग में जीते 31 पदक, DIG रामकृष्ण साहू से की मुलाकात

0
m15.1.1

बेमेतरा। जिले के खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए 13वीं छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता–2026 में कुल 31 पदक जीतकर जिले का नाम प्रदेशभर में रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन कोरबा में 10 से 12 मई 2026 तक किया गया था।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद सभी पदक विजेता खिलाड़ियों ने डीआईजी श्री रामकृष्ण साहू से सौजन्य भेंट की। इस दौरान डीआईजी ने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

🏅 पदक विजेता खिलाड़ी

आनाया शर्मा, भावी टंडन और यशस्वी वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो स्वर्ण पदक हासिल किए।
भौमिक जंगड़े और वसुंधरा शुक्ला ने स्वर्ण एवं रजत पदक जीते, जबकि आस्था वर्मा, वर्तिका कश्यप और सिद्धार्थ मोटवानी ने स्वर्ण एवं कांस्य पदक अपने नाम किए।

तेजस वर्मा ने स्वर्ण पदक, चन्द्रमादित्य तिवारी ने रजत एवं कांस्य पदक जीते। आरव सिन्हा और अंश सिंह बैस ने दो-दो रजत पदक प्राप्त किए। भारीकांश बांधे, राजवीर वर्मा और रूद्र चौहान ने रजत पदक हासिल किए।

सर्वेश पोल और आरुषि बंजारे ने दो-दो कांस्य पदक जीते, जबकि भाग्यश्री वैष्णव ने कांस्य पदक प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया।

इस उपलब्धि से बेमेतरा जिले में खेल प्रतिभाओं के प्रति उत्साह और गौरव का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों