रेल यात्रियों का भरोसा बनी GRP — जबलपुर, ग्वालियर और इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता!

0
asdvgh

रेल यात्रियों की सुरक्षा, विश्वास और सेवा भावना का प्रतीक बनकर उभरी मध्यप्रदेश की जीआरपी जबलपुर, ग्वालियर एवं इंदौर ने बीते दो सप्ताह में उल्लेखनीय कार्य करते हुए यात्रियों की बड़ी संपत्ति सुरक्षित बरामद कर उन्हें वापस सौंपकर मिसाल कायम की है।

पिछले दो सप्ताह के दौरान जीआरपी टीमों द्वारा लगभग 21 लाख रुपये से अधिक मूल्य की खोई एवं छूटी संपत्ति बरामद कर संबंधित यात्रियों को सुरक्षित लौटाई गई। इस कार्रवाई ने रेल यात्रियों के बीच सुरक्षा और विश्वास की भावना को और मजबूत किया है।

इसी क्रम में जीआरपी इंदौर ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए ट्रेन में छूटे लगभग 8 लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवरों से भरे बैग को सुरक्षित बरामद कर वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और ईमानदार प्रयास से यात्री को बड़ी राहत मिली।

रेलवे यात्रियों की सुरक्षा, सहायता और विश्वास बनाए रखने के उद्देश्य से जीआरपी लगातार सतर्कता, पेट्रोलिंग एवं मॉनिटरिंग अभियान चला रही है। यात्रियों की मदद के लिए जीआरपी की टीम 24 घंटे सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों