‘उजर बस्तर’ कार्यक्रम में सुरक्षा बलों का सम्मान — केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलमुक्त भारत अभियान में योगदान देने वाले जवानों को किया सम्मानित

0
701056278_1295031079474991_5445339236828758696_n

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिला बस्तर में आयोजित ‘उजर बस्तर’ कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने देश को नक्सलमुक्त बनाने के अभियान में राज्य पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों एवं केंद्रीय एजेंसियों के महत्वपूर्ण योगदान के लिए सुरक्षा बलों के अधिकारियों एवं जवानों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले मध्यप्रदेश के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा, शांति स्थापना और विकास कार्यों को गति देने में सुरक्षा बलों की प्रतिबद्धता और साहस का प्रतीक माना जा रहा है।

सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से बस्तर क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है तथा आमजन में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों