रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹12.63 लाख की अवैध शराब और बोलेरो वाहन जप्त, आरोपी फरार

0

रतलाम जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाजना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मझोड़िया जंगल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए ₹12.63 लाख कीमत की अवैध शराब और बोलेरो वाहन जप्त किया है। मामले में आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना बाजना पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोविंद डिंडोर निवासी करबल खोरा बोलेरो वाहन क्रमांक MP-43-C-2471 में अवैध शराब भरकर राजस्थान की ओर से मझोड़िया क्षेत्र की तरफ आ रहा है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र दंडोतिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम मझोड़िया क्षेत्र में नाकाबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी वाहन चालक बोलेरो को तेज रफ्तार से जंगल की ओर ले गया। पीछा किए जाने पर आरोपी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को 18 पेटी देशी प्लेन शराब के क्वार्टर, कुल 162 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए शराब और बोलेरो वाहन को जप्त कर लिया।

थाना बाजना में अपराध क्रमांक 224/2026 के तहत मध्यप्रदेश आबकारी एक्ट की धारा 34(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश के साथ शराब के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

कार्रवाई में निरीक्षक रविंद्र दंडोतिया, उपनिरीक्षक रामसिंह खपेड़, प्रधान आरक्षक नीरज त्यागी, आरक्षक शंकर शिंदे, सन्नी मईड़ा, दरबार तथा साइबर सेल रतलाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों