150 किलो डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, रतलाम पुलिस ने ₹13 लाख का मश्रूका किया जप्त

0
709737356_1427268979434103_454225283790003189_n

रतलाम पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक 407 लोडिंग वाहन सहित कुल ₹13 लाख मूल्य का मश्रूका भी जप्त किया है।

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिलेभर में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में माननखेड़ा चौकी पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली।

मुखबिर की सूचना पर फोरलेन रोड पर घेराबंदी

25 मई 2026 की रात माननखेड़ा चौकी पुलिस को सूचना मिली कि राजस्थान नंबर की एक 407 लोडिंग गाड़ी में भारी मात्रा में डोडाचूरा भरकर दो व्यक्ति जावरा की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश मालवीय ने पुलिस टीम के साथ चौकी के सामने फोरलेन रोड पर घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।

एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर वाहन से 150 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई—

  • जीवनराम विश्नोई (48 वर्ष), निवासी पालडीमेस, जिला नागौर (राजस्थान)
  • सुखाराम विश्नोई (30 वर्ष), निवासी रेण, जिला नागौर (राजस्थान)

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर डोडाचूरा के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

₹13 लाख का मश्रूका जप्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने—

  • 150 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा (अनुमानित कीमत ₹3 लाख)
  • 407 लोडिंग वाहन क्रमांक RJ14GQ1141 (अनुमानित कीमत ₹10 लाख)

जप्त किया। कुल जप्त मश्रूका की कीमत लगभग ₹13 लाख आंकी गई है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, चौकी प्रभारी माननखेड़ा उपनिरीक्षक राजेश मालवीय, प्रधान आरक्षक हर्षवर्धन सिंह जगावत, आरक्षक घनश्याम कुमावत, संतोष कुमार, अनिल डांगी, सैनिक सुरेश उपाध्याय, जालमसिंह एवं शांतिलाल बामनिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों