रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का पूरा ब्लूप्रिंट! जानिए किस DCP के अधीन आते हैं कौन-कौन से थाने, साइबर क्राइम से ड्रग्स तक कौन संभालता है मोर्चा

0

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली को अलग-अलग जोन और विशेषज्ञ इकाइयों में विभाजित किया गया है। आम नागरिकों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

सेंट्रल जोन की कमान DCP उमेश गुप्ता के हाथों में


रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी डीसीपी उमेश गुप्ता संभाल रहे हैं। इस जोन में दो सब-डिवीजन कार्यरत हैं।

ACP कोतवाली सब-डिवीजन के अंतर्गत थाने:

  • थाना कोतवाली
  • थाना गोलबाजार
  • थाना मौदहापारा
  • थाना गंज

ACP सिविल लाइन सब-डिवीजन के अंतर्गत थाने:

  • थाना सिविल लाइन
  • थाना तेलीबांधा
  • थाना देवेन्द्र नगर

इन सभी थानों के माध्यम से शहर के प्रमुख व्यावसायिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाती है।

नॉर्थ जोन की जिम्मेदारी DCP मयंक गुर्जर के पास


नॉर्थ जोन का नेतृत्व डीसीपी मयंक गुर्जर कर रहे हैं। उनके क्षेत्राधिकार में 5 थाना और 1 चौकी शामिल हैं।

नॉर्थ जोन के थाने एवं चौकी:

  • थाना खमतराई
  • थाना गुढ़ियारी
  • थाना खम्हारडीह
  • थाना उरला
  • थाना पंडरी
  • रामनगर चौकी

यह जोन तेजी से विकसित हो रहे आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था संभालता है।

वेस्ट जोन में DCP संदीप पटेल के अधीन 9 थाने


डीसीपी संदीप पटेल (IPS) रायपुर के वेस्ट जोन की कमान संभाल रहे हैं। वेस्ट जोन को तीन सब-डिवीजनों में बांटा गया है।

ACP आजाद चौक सब-डिवीजन:

  • थाना आजाद चौक
  • थाना सरस्वती नगर
  • थाना कबीर नगर

ACP पुरानी बस्ती सब-डिवीजन:

  • थाना पुरानी बस्ती
  • थाना आमनाका
  • थाना डीडी नगर

ACP राजेन्द्र नगर सब-डिवीजन:

  • थाना राजेन्द्र नगर
  • थाना टिकरापारा
  • थाना मुजगहन

इन क्षेत्रों में शहरी विस्तार के साथ अपराध नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई जा रही है।

साइबर अपराध और ड्रग्स के खिलाफ विशेष मोर्चा संभाल रहीं DCP स्मृतिक राजनाला


वर्ष 2020 बैच की IPS अधिकारी स्मृतिक राजनाला रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में DCP क्राइम एवं साइबर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी टीम शहर में अपराधों की रोकथाम, बड़े मामलों की जांच और साइबर अपराधों पर कार्रवाई करती है।

इसके अलावा उनके अधीन ANTF (Anti Narcotics Task Force) की विशेष टीम भी कार्य करती है, जो नशीले पदार्थों की तस्करी, ड्रग नेटवर्क और मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों के खिलाफ अभियान चलाती है।

उपरोेक्त सभी आईपीएस अधिकारी यूपीएससी रैंक होल्डर रह चुके हैं एवं अपनी काबिलियत साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं

जनता की सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे सक्रिय पुलिस तंत्र
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न जोन, थाने, साइबर यूनिट और एंटी नारकोटिक्स टीमें मिलकर राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों पर शिकंजा कसने और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों