विश्व पर्यावरण दिवस पर बेमेतरा पुलिस का विशेष अभियान: डीआईजी रामकृष्ण साहू ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0
717582488_1422222846597848_8870824323748247118_n

बेमेतरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बेमेतरा पुलिस द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू ने रक्षित केंद्र बेमेतरा में फूलदार, फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के तहत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को आगे बढ़ाते हुए पुलिस लाइन एवं पुलिस कॉलोनी परिसर में भी बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। अभियान का उद्देश्य लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा हरित वातावरण के निर्माण में सहभागिता बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर डीआईजी रामकृष्ण साहू ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए संजीवनी के समान हैं। उन्होंने कहा कि पौधारोपण और वृक्षों का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पौधारोपण में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस अभियान ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों