उजियारा अभियान के तहत कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20.235 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के दो आरोपी गिरफ्तार

0
787799621_1385635933677603_9070663278702584044_n

कांकेर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे उजियारा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 20.235 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई थाना सिटी कोतवाली कांकेर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की।

पुलिस के अनुसार, कांकेर बाईपास स्थित आवासपारा मनकेशरी चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक हुंडई एस्टर कार में सवार दो संदिग्धों को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर कार से 20.235 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने गांजा के साथ घटना में प्रयुक्त कार, दो मोबाइल फोन और 1,170 रुपये नगद सहित कुल 6 लाख 52 हजार 580 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

मामले में गढ़चिरौली, महाराष्ट्र निवासी सुभम मांढरे और समीर पीलारे को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नागरिकों द्वारा दी गई सूचना अपराध और नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *