चित्रकूट में भारी बारिश और मंदाकिनी नदी की बाढ़ पर CM मोहन यादव की समीक्षा, राहत-बचाव कार्यों में प्रशासन और SDRF जुटी
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारी बारिश और मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ की स्थिति को लेकर चित्रकूट में समीक्षा बैठक की। दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

चित्रकूट क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन और SDRF की टीमें प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।
प्रभावित नागरिकों की सुरक्षा के लिए सुरक्षित आश्रय स्थलों की व्यवस्था की गई है। इन स्थानों पर भोजन और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है, ताकि बाढ़ से प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
रेस्क्यू अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टरों को भी राहत और बचाव कार्यों में लगाया गया है। प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी बनाए रखने और प्रभावित नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सतना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का भी जायजा लेंगे।
