खेल मैदान से साइबर सुरक्षा का संदेश: कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और युवाओं को किया गया जागरूक

0
792406785_1480834947414050_6290918752326356096_n

थाना बोरतलाब क्षेत्र में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक हरिनाथ रावत के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में खिलाड़ियों और युवाओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

प्रतियोगिता में उपस्थित युवाओं और खिलाड़ियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्हें इंटरनेट और सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि से सतर्क रहने की अपील की गई।

पुलिस ने युवाओं को बताया कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपायों में से एक है। खेल मैदान के माध्यम से युवाओं तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाने की इस पहल को डिजिटल जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *