मध्यप्रदेश पुलिस के निरीक्षक राकेश कुमार कुशवाह ने राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में जीता रजत पदक, हासिल किया दूसरा स्थान

0

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस के लिए गौरव का एक और अवसर सामने आया है। पुलिस मुख्यालय, भोपाल में निज सहायक के पद पर पदस्थ निरीक्षक श्री राकेश कुमार कुशवाह ने अपनी उत्कृष्ट निशानेबाजी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है।

जबलपुर में 20 से 26 अगस्त 2026 तक आयोजित 13वीं एमपी स्टेट गन फॉर ग्लोरी शूटिंग प्रतियोगिता-एनआर में श्री राकेश कुमार कुशवाह ने 10 मीटर पिस्टल (NR) मास्टर मेन इंडिविजुअल स्पर्धा में हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और रजत पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया है।

श्री राकेश कुमार कुशवाह ने प्रतियोगिता में ग्वालियर डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया था। राज्य स्तरीय मंच पर उनके इस प्रदर्शन को पुलिस विभाग के साथ-साथ खेल जगत में भी महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी लगातार विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभाग का नाम रोशन कर रहे हैं। निरीक्षक राकेश कुमार कुशवाह की यह उपलब्धि पुलिस कर्मियों में खेल प्रतिभा और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को भी प्रोत्साहित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *