रायगढ़ में ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ का बड़ा एक्शन, CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार

0

रायगढ़। CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत तमनार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान स्थापित करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, मामला पुलिस बल पर जानलेवा हमला, लूट, आगजनी, उपद्रव, शासकीय कार्य में बाधा और गंभीर धाराओं से जुड़ा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में फरार आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों में कमलेश सेठ (26) पिता गौरांग सेठ, निवासी बिजना; अंबिका चौधरी (55) पति गणपति चौधरी, निवासी अमगांव; तेलमी सिदार (62) पिता पीलाराम सिदार, निवासी लिबरा; तपस्विनी प्रधान (35) पति लिंगराज प्रधान, निवासी भगवती; और भगवती सिदार (47) पति स्वर्गीय भजन सिदार, निवासी धौराभाठा शामिल हैं। सभी थाना तमनार क्षेत्र के बताए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई के साथ CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में अब तक कुल 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि हिंसा से जुड़े सभी आरोपियों तक पहुंचने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *