जांजगीर-चांपा पुलिस एवं भारतीय स्टेट बैंक की संयुक्त पहल: साइबर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जांजगीर-चांपा पुलिस और भारतीय स्टेट बैंक शाखा जांजगीर द्वारा संयुक्त रूप से कचहरी चौक में साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

img_1076.jpg

जांजगीर, 26 अगस्त 2025।

जांजगीर-चांपा पुलिस और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शाखा जांजगीर की संयुक्त पहल पर मंगलवार को कचहरी चौक में सायबर जन जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया से जुड़े खतरों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने नागरिकों को बताया कि—

किसी भी परिस्थिति में अपना पिन या ओटीपी साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। अनजान व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। पी.एम. किसान योजना एप्लिकेशन संबंधी संदिग्ध मैसेज डाउनलोड न करें। टेलीग्राम पर टास्क और उच्च लाभ देने वाले शेयर ट्रेडिंग ऑफर्स से सावधान रहें। ऑनलाइन शॉपिंग केवल अधिकृत व विश्वसनीय साइट्स से करें।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (IPS) श्री विजय कुमार पाण्डेय और भारतीय स्टेट बैंक शाखा जांजगीर की प्रबंधक श्रीमती ज्योत्सना सिंह के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार तथा एसबीआई प्रबंधक चांपा और नैला शाखा के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

जांजगीर-चांपा पुलिस और भारतीय स्टेट बैंक की इस सराहनीय पहल का उद्देश्य नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखना और डिजिटल लेन-देन को और अधिक सुरक्षित बनाना है।

हो सकता है आप चूक गए हों