बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तालापारा में 11 जुआरी गिरफ्तार, 52 हजार नकद बरामद

0
30 aug bilaspur

बिलासपुर सिविल लाइन थाना पुलिस ने तालापारा क्षेत्र में सड़क किनारे जुआ खेलते हुए 11 लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस कार्रवाई में मौके से 52,000 रुपये नकद, 4 मोटरसाइकिल और 9 मोबाइल फोन जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं – इरफान खान (25 वर्ष), मुख्तार अली (28 वर्ष), नितेश चेलकर (20 वर्ष), सैयद टिपू सुल्तान (20 वर्ष), उबैद आरिफ (18 वर्ष), अनीश राही (36 वर्ष), संजय बघेल (22 वर्ष), सागर उमने (23 वर्ष), खालिफ मलिक (33 वर्ष), मोसिम खान (31 वर्ष) और तुषार रात्री (18 वर्ष)।

पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलना दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पुलिस की अपील: आमजन से आग्रह है कि यदि कहीं भी इस प्रकार की गतिविधियां होती दिखाई दें तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों