राजनांदगांव पुलिस का विशेष अभियान | संदिग्धों और बाहरी लोगों की पहचान
राजनांदगांव पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाहरी राज्यों से आए मजदूरों, फेरीवालों, अवैध रूप से रह रहे अप्रवासी भारतीयों तथा आपराधिक प्रवृत्ति के संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस की टीम ने शहर और आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए कई होटलों, लॉज, ढाबों और किराए के मकानों की जांच की। अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और शांति व्यवस्था बनाए रखना था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से न केवल अपराधियों पर नज़र रखी जा सकेगी, बल्कि असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन पर कानूनी कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के दौरान पुलिस बल ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और आवश्यक दस्तावेजों की जांच भी की।
जिले में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ऐसे विशेष अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
