बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस की अपील: पिकनिक सीज़न में सुरक्षित ड्राइव करें, नशे में ड्राइविंग पर होगी कार्रवाई

0
30 aug bilaspur1

बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस ने पिकनिक व घूमने निकलने वाले लोगों से अपील की है कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और जोखिम से बचें।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे या शराब के प्रभाव में वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह ऊँची आवाज़ में साउंड सिस्टम बजाना भी पूरी तरह प्रतिबंधित है। थकान, रातभर जागने या लापरवाही की स्थिति में ड्राइविंग को बेहद खतरनाक बताया गया है।

यात्रा के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य है तथा क्षमता से अधिक सवारी बैठाना कानूनन गलत है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सचेत करते हुए कहा है कि नियमों का पालन करना न केवल अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक है बल्कि परिवार और समाज की सुरक्षा से भी जुड़ा है।

👉 पुलिस का संदेश – “सेफ ड्राइव, सेफ लाइफ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों