भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.290 किलो गांजा और कार ज़ब्त, आरोपी गिरफ्तार

0
@ 6sept ganja

भानुप्रतापपुर। थाना भानुप्रतापपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5.290 किलोग्राम गांजा (05 पैकेट) जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹50,000/- बताई जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी से एक कार (क्रमांक CG-19 BT-2715) भी ज़ब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹8,00,000/- है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री आई.एल. एलीसेला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर श्री आकाश श्रीमाल (भा.पु.से.) एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर के निर्देशन व मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग, पैदल गश्त एवं पेट्रोलिंग के जरिए शहर में असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आरोपी सुजीत साह को गिरफ्तार कर गांजा और वाहन बरामद किया गया।

आरोपी के खिलाफ थाना भानुप्रतापपुर में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों