भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने देवरी गांव में सूदखोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस ने गांव देवरी में सूदखोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा कर्ज की रकम लौटाने के नाम पर पीड़ित को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।
जानकारी के अनुसार पीड़ित से अलग-अलग तिथियों में हजारों रुपए ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज आदि के नाम पर वसूले जा चुके थे। जबकि पीड़ित ने मात्र 10 हजार रुपए का कर्ज लिया था। आरोपी लगातार ब्याज की रकम को लेकर परेशान कर रहा था।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष साहू उर्फ अफरीदी (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम देवरी, थाना भाटापारा ग्रामीण को गिरफ्तार किया है। आगे की कार्यवाही जारी है।
