गरियाबंद पुलिस ने नुकीले चाकू के साथ आरोपी अफरोज मेमन को किया गिरफ्तार

0

गरियाबंद। थाना गरियाबंद पुलिस को आज सूचना मिली कि ग्राम दर्रीपारा स्थित बुधदेव मंदिर के पास एक व्यक्ति हाथ में लंबा नुकीला चाकू लेकर लोगों को धमका रहा है और आम रास्ते पर दहशत फैला रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्काल टीम गठित कर मौके के लिए रवाना किया।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि एक व्यक्ति हाथ में काले हत्थे वाला नुकीला चाकू लहराकर आसपास के लोगों को डरा रहा था। पुलिस पार्टी को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अफरोज मेमन पिता अब्दुल करीम भाई मेमन उम्र 40 वर्ष निवासी बरूला थाना जिला गरियाबंद बताया। आरोपी के पास से काला नुकीला चाकू और पैशन प्रो बाइक (क्रमांक CG-04-BQ-3853, कीमत ₹25,000) जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गरियाबंद पुलिस ने इस कार्रवाई को #Bharatiya_Nyaya_Sanhita, #Bharatiya_Nagarik_Suraksha_Sanhita और #BharatiyaSakshyaAdhiniyam के तहत अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों