कांकेर पुलिस द्वारा NSS कैंप मुड़पार (सरोना) में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कांकेर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई. के. एलिसेला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में आज यातायात पुलिस कांकेर द्वारा NSS कैंप मुड़पार (सरोना) में एक विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक एवं यातायात प्रभारी श्री दीपक साव ने किया। यातायात बल कांकेर की टीम ने ठाकुर भाव सिंह कॉलेज नरहरपुर एवं हाई स्कूल सरोना के छात्र-छात्राओं को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव, सड़क सुरक्षा संकेतों की पहचान एवं सुरक्षित यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
साथ ही, छात्रों को साइबर जागरूकता एवं पुलिस मित्र योजना से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी प्रदान की गई ताकि युवा वर्ग ऑनलाइन ठगी और अपराधों से सतर्क रह सके।

कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राएं एवं न्यायाधीश श्री भावेश वट्टी, प्राचार्य एवं कार्यक्रम अधिकारी श्री लक्ष्मण शुक्ला, प्राचार्य श्री एस. पी. नेताम, श्री भूपेंद्र सिन्हा, ग्राम सरपंच श्री गंगाराम शोरी, उपसरपंच श्री कश्यप, ग्राम पटेल श्री अमर सिंह कुमेटी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
