बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी जप्त

0

एसएसपी बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में शहर कोतवाली पुलिस टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए अवैध शराब परिवहन के एक मामले का खुलासा किया है। टीम ने तलाशी के दौरान आरोपी को अवैध देसी मसाला शराब के साथ दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान आरोपी मोतीलाल यादव, पिता मंगन यादव, उम्र 33 वर्ष, निवासी करेसरा थाना व जिला बेमेतरा को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। उसके कब्जे से 60 पाव देसी मसाला शराब (लगभग 10,800 एमएल) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹6,000 बताई गई है।

शराब की तस्करी में उपयोग की जा रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG 25 G 7010 भी जप्त कर ली गई, जिसकी कीमत करीब ₹20,000 बताई गई है। इस प्रकार कुल ज़ब्त संपत्ति का मूल्य लगभग ₹26,000 रुपए हुआ। पुलिस का मानना है कि आरोपी लंबे समय से अवैध शराब का परिवहन कर रहा था।

पुलिस ने मामले में आवश्यक दस्तावेज तैयार करने के बाद आरोपी के विरुद्ध एक्साइज एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। बेमेतरा पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर लगातार सख़्त कार्रवाई जारी रखने का संकल्प दोहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों