सुपेला पुलिस ने त्रिनयन व शक्ति ऐप से बाइक चोर पकड़ा, 4 मोटरसाइकिलें बरामद

0
WhatsApp Image 2025-08-19 at 7.44.35 PM

सुपेला पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। त्रिनयन ऐप और शक्ति ऐप की मदद से पुलिस ने एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में हो रही लगातार वाहन चोरी की घटनाओं के बाद तकनीकी निगरानी बढ़ाई गई थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि पकड़ में आने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की और आरोपी को धरदबोचा। पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। साथ ही यह भी सामने आया कि आरोपी थाना नेवई के एक अन्य प्रकरण में भी शामिल रहा है।

बरामद मोटरसाइकिलों को थाने लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है और आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। सुपेला पुलिस का कहना है कि तकनीकी माध्यमों की सहायता से ऐसे अपराधियों पर और कड़ी निगरानी रखी जाएगी और आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों