सोशल मीडिया पर अश्लील गाली-गलौज करने वाला आरोपी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार

0

बेमेतरा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील गाली-गलौज एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर पोस्ट वायरल करने वाले आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर अभद्र, अश्लील या धमकी भरे संदेश एवं टिप्पणियां करना कानूनी अपराध है, जिसमें जेल एवं जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।

प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि एक सोशल मीडिया आईडी धारक द्वारा लगातार आपत्तिजनक, गाली-गलौज एवं अभद्र टिप्पणियां पोस्ट कर उन्हें वायरल किया जा रहा है। जांच के बाद आरोपी की पहचान सुमित विरानी के रूप में की गई, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया।

पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से लगभग ₹20,000 कीमत का एक पुराना मोबाइल फोन जप्त किया गया, जिसका उपयोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने में किया जा रहा था। आरोपी के विरुद्ध विधिवत कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई।

गिरफ्तार आरोपी का नाम सुमित विरानी पिता बच्चू मल विरानी, उम्र 26 वर्ष, निवासी बेमेतरा, वर्तमान पता थाना तोरवा, जिला बिलासपुर है।

कोतवाली पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारीपूर्वक करें। किसी भी व्यक्ति को गाली-गलौज, अश्लील टिप्पणी, धमकी या अपमानजनक संदेश भेजना दंडनीय अपराध है, जिससे बचना सभी की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों