मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: ASP ज्योति सिंह ने हाई स्कूल अर्जुनी का किया निरीक्षण

0
21 dec 1

बेमेतरा।
मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती ज्योति सिंह द्वारा विकासखण्ड बेमेतरा के शासकीय हाई स्कूल अर्जुनी का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, पारदर्शिता, जवाबदेही और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना रहा।

शैक्षणिक व्यवस्था और संसाधनों की हुई समीक्षा

निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शिक्षण गुणवत्ता, छात्र-छात्राओं के सीखने के स्तर, शिक्षकों की उपस्थिति, अध्यापन पद्धति, उपलब्ध संसाधनों के उपयोग एवं रखरखाव की विस्तार से समीक्षा की गई। एएसपी ज्योति सिंह ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनके शैक्षणिक स्तर और पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं को समझा तथा शिक्षकों को नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने के निर्देश दिए।

शिक्षा के साथ-साथ कानून और सुरक्षा की दी जानकारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को नवीन आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023—के संबंध में सरल भाषा में जानकारी दी।

गुड टच-बैड टच और साइबर फ्रॉड पर विशेष जागरूकता

पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को गुड टच और बैड टच की पहचान, आत्म-सुरक्षा, और किसी भी असहज स्थिति में तुरंत विश्वसनीय व्यक्ति या पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी। इसके साथ ही साइबर अपराध, फर्जी कॉल, ओटीपी ठगी, सोशल मीडिया दुरुपयोग और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े खतरों से बचाव के उपाय भी समझाए गए।

यातायात नियम और नशा मुक्ति का संदेश

छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ज़ेब्रा क्रॉसिंग, मोबाइल फोन के सुरक्षित उपयोग और सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी को नशा न करने का संकल्प दिलाया गया।

अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा

एएसपी ज्योति सिंह ने बच्चों को अनुशासित जीवन, कानून के प्रति सम्मान और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश देते हुए उन्हें भविष्य का जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया।

कार्यक्रम में रहे ये लोग उपस्थित

इस अवसर पर शासकीय हाई स्कूल अर्जुनी के प्राचार्य शैलेन्द्र बैस, व्याख्याता अनिल दुबे, राधेश्याम ध्रुव, उत्तम कुमार साहू, नूतन प्रभात कंवर, उप निरीक्षक मोहन साहू, प्रधान आरक्षक मोहित चेलक, महिला आरक्षक वर्षा चौबे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों